आगरालीक्स…यमुना में यम की फांस से मुक्ति पाने को भाई—बहन ने साथ लगाई डुबकी. घाटों पर दिखी आस्था. सुरक्षा भी बहुत
मथुरा के यमुना घाटों पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. भाई दूज पर यम की फांस से मुक्ति पाने के लिए भाई बहनों ने साथ यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई. सुबह के चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और सूर्य की किरणों के साथ यह आस्था और बढ़ती गई. यमुना नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए. वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने यमुना घाटों और मंदिरों पर सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा और आवश्यक निर्देश दिये.

व्यवस्थाएं रही पुख्ता
55 नाव (जिनमें पांच मोटर वोट शामिल है) व 20 गोताखोर की भी व्यवस्था की गई. महिलाओं के कपडे बदलने के लिए सात चेन्जिंग रूम बनाये गए. तीन चेन्जिंग रूम आगरा होटल के सामने, स्वामी घाट व विश्राम घाट पर व चार चेन्जिंग रूम यमुना पार). यही नहीं श्रद्धालुओं के चार अस्थायी शौचालय के साथ ही खोया पाया केंद्र व चार कैम्प कार्यालय भी लगाए गए.