आगरालीक्स…आगरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड. मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट. कई युवतियां और संचालक हिरासत में…(Video)
आगरा के एक और स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड मारी है. यहां पर मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने छापा मारकर यहां से कई महिलाएं, युवतियों सहित स्पा संचालक को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आगरा में इससे पहले भी कई बार स्पा सेंटर पर देह व्यापार चलने की घटनाएं सामने आती रही हैं.
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में स्पा सेंटर चल हरा था. यह स्पा सेंटर आकाश नाम का युवक चला रहा था. पुलिस को मुखबिर से यहां सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली जिसके बाद थाना ताजगंज पुलिस ने यहां रेड मारी. पुलिस को देखते ही यहां हड़कंप मच गया. सेंटर से पुलिस ने संचालक आकाश सहित कई युवतियों को हिरासत में लिया है. सेंटर में आपत्तिजनक सामान भी मिला है. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.