आगरालीक्स…आगरा के 4 बड़े एरिया में इस समय प्रदूषण सबसे ज्यादा. रात को नौ बजे शहर में इतना रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स…
आगरा में शाम होते ही आंखों में धुआं सा लगने लगता है. जलन सी महसूस हो रही है, इसका कारण है कि शहर की हवा में प्रदूषण है और आवोहवा काफी खराब है. आगरा का एक्यूआई इस समय लगातार स्वास्थ्य के प्रति खराब दर्ज किया जा रहा है. शनिवार के चार बड़े इलाकों का एक्यूआई स्तर काफी खराब दर्ज किया गया. इनमें सबसे अधिक आवोहवा आवास विकास सेक्टर 3 की रही. रात नौ बजे यहां का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया. वहीं संजय प्लेस में 165, रोहता में 167 और शाहजहां गार्डन में 161 एक्यूआई दर्ज किया गया.

इन दो एरिया में ठीक रहा एक्यूआई
शुक्रवार रात नौ बजे शहर के दो इलाके शास्त्रीपुरम और मनोहरपुर का एक्यूआई लेवल काफी ठीक रहा. शास्त्रीपुरम में एक्यूआइ्र 77 तो वहीं मनोहरपुर में एक्यूआई लेवल 79 दर्ज किया गया.