आगरालीक्स..आगरा का एक पूर्व फौजी लोन लेने के लिए पहुंचा लोन. उसके नाम से चलता मिला 25 लाख रुपये का लोन…हैरान फौजी पहुंचा साइबर सेल
आगरा में एक पूर्व फौजी के साथ एक शातिर ने लोन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. लोन लेने के लिए बैंक पहुंचे फौजी को पता चला कि उसके नाम से पहले से ही 25 लाख रुपये का लोन चल रहा है. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. पूर्व फौजी ने इस मामले की शिकायत पुलिस और साइबेर से से की है. साइबर सेल ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला गौरापाड़ा में पूर्व फौजी मुकेश चौधरी पुत्र बाबूलाल रहते हैं. उन्होंने पुलिस व साइबर सेल को सूचना दी कि उसके पेन कार्ड नंबर का क्लोन बनाकर जयपुर की अलग—अलग बैंकोंसे 31 बार में 25 लाख रुपये का लोन लिया गया है. पूर्व फौजी ने इसका आरोप जयपुर में रहने वाले मुकेश सैनी पुत्र बाबूलाल पर लगाया है. पूर्व फौजी का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी तब हुई जब वह एसबीआई की फतेहपुर सीकरी शाखा में खुद के लिए लोन लेने के लिए पहुंचा. बैंक कर्मियों ने उसके पेन कार्ड की डिटेल देखी तो उस पर पहले से ही 25 लाख रुपये का लोन दर्शायाजा रहा था.