Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Proposal to spend Rs 3.48 crore for sterilization of monkeys in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Proposal to spend Rs 3.48 crore for sterilization of monkeys in Agra…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा में 10 हजार बंदरों की नसबंदी होगी. इसके लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने रखा 3.48 करोड़ की धनराशि खर्च का प्रपोजल. नगर निगम के सदन में पास हुआ प्रस्ताव

आगरा में बंदरों की समस्या बहुत है. पुराने शहर में हो या फिर ताजमहल जैसे विश्वदाय स्मारक में. बंदरों के उत्पात और इनके हमले के कारण घायल होने की खबरें आए दिन आती रहती हैं. हाल ही में ताजमहल पर कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें बंदरों के हमले से देशी व​ विदेशी पर्यटक तक घायल हुए हैं. इसको लेकर आगरा की सिविल सोसाइटी की ओर से हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की जा चुकी है. आगरा नगर निगम की ओर से भी बंदरों की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन वो पूरी तरह से कारगर नहीं हुए हैं. ऐसे में नगर निगम की ओर से बंदरों की नसबंदी कराने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया था. वन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है.

आज बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में महापौर नवीन जैन की अध्यक्षता में 22वीं कार्यकारिणी की बैठक इस मुद्दे को उठाया गया. सदन में शहर में बढ़ते बंदरों के उत्पात को देखते हुए इस समस्या के समाधान हेतु बंदरों की नसबंदी का प्रस्ताव लाया गया. 10 हज़ार बंदरों की नसबंदी के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा 3.48 करोड़ की धनराशि व्यय का प्रपोजल रखा गया. इस व्यय राशि के लिए शासन से स्वीकृति जरूरी है. इसलिए बंदरों के उत्पात से निजात पाने के लिए शहरहित में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को सदन से अनुमोदित कराकर शासन को भेजने हेतु पास किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!