Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Unmukt Udaan Poet book release in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Unmukt Udaan Poet book release in Agra #agra

164

आगरालीक्स …आगरा में ‘उन्मुक्त उड़ान’ काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया, रचनाओं में चंद्रमा की चाँदनी जैसी शीतलता के साथ भावनाओं का ज्वार.

सेंट जॉन्स कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा हिन्दी विभाग की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशि सिंह के काव्य संग्रह ‘उन्मुक्त उड़ान’ का लोकार्पण कॉलेज सभागार में मंगलवार को किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. सोम ठाकुर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती शांति नागर, समीक्षक व डीईआई दयालबाग की पूर्व डीन डॉ. कमलेश नागर और समीक्षक व आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं संचालक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पुनीता पांडे पचौरी, लोकार्पित कृति की रचनाकार डॉ. शशि सिंह और डॉ. नरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से काव्य संग्रह का विमोचन किया।


सेंट जॉन्स कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. श्री भगवान शर्मा, वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा, रमा वर्मा’, राजकुमारी चौहान, पूनम तिवारी, राजीव फिलिप, डॉ. दीप्ति, डॉ. संजय सिंह, रमा रश्मि, डॉ. मधु भारद्वाज, आभा चतुर्वेदी, अशोक अश्रु, सुशील सरित, अशोक रावत, ज्योत्स्ना रघुवंशी, डॉ. ज्योत्सना शर्मा, निखिल प्रकाशन के मोहन मुरारी शर्मा, भरत दीप माथुर, मानसिंह मनहर, रीता शर्मा, अलका अग्रवाल, रेखा गौतम और संगीता अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पुनीता पांडे पचौरी ने संयोजन और संचालन किया। डॉ. जैस्मिन ने आभार व्यक्त किया। शुरू में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सुमधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

उन्मुक्त उड़ान को मिली सबकी सराहना..
समारोह में लोकार्पित कृति की समीक्षा करते हुए डॉ. कमलेश नागर ने कहा कि शशि की रचनाओं में चंद्रमा की चाँदनी जैसी शीतलता के साथ भावनाओं का ज्वार अंतर में लाने की क्षमता भी है।
डॉ. सुषमा सिंह ने अपनी समीक्षा में कहा कि इन कविताओं में रचनाकार का प्रकृति प्रेम, बचपन की स्मृतियों से जुड़ाव, जीवन मूल्यों की मीमांसा करने की प्रवृत्ति और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता प्रस्फुटित हुई है। इनकी विशेषता आशावादी स्वर है।
डॉ. शशि सिंह ने ‘जब भी उठा सैलाब दिल में, नदिया बन बही कविता’ के माध्यम से अपने मन के भाव व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी हृदय में सुख-दुख की अनुभूतियाँ होती हैं तो वे शब्दों के रूप में प्रस्फुटित हो जाती हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!