आगरालीक्स.. आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस आगे चल रही गाडी में घुसी, एक की मौत और तीन घायल हैं। वहीं, यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई हैं।
शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, फीरोजाबाद के पास एंबुलेंस आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। दिल्ली से एंबुलेंस में शव लेकर बिहार जा जा रहे परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। वहीं, एक की मौत हो गई है। हादसे में ए-1127 उत्तम नगर दक्षिण दिल्ली निवासी सुशांत कुमार की मौत हो गई, उनकी पत्नी सहित तीन लोग घायल हैं।
कार डिवाइडर से टकराई, दो घायल
शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार मथुरा के राया क्षेत्र में अनियंत्रित होने पर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में कार सवार शशि कुंतल पत्नी शैतान सिंह एवं स्नेहा पत्नी राकेश कुमार निवासी भावना स्टेट सिकंदरा आगरा घायल हो गईं।