
मंगलवार सुबह साढे 10 बजे से तीन बजे तक अग्रवन में मतदान हुए। इस दौरान 733 वोट पडे, शाम को मतगणना शुरू हुई।
अध्यक्ष पद पर अशोक गोयल को 532 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी नरेन्द्रसिंह को 401 वोट मिले। अशोक गोयल 132 वोटों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को 625 तथा गिरीश चंद गोयल को 575 वोट मिले हैं। दोनों को विजेता घोषित किया गया। तीसरे प्रत्याशी को 290 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल चुने गए। उन्हें 690 वोट मिले। अनूप जिन्दल उनके सामने टिक नहीं सके। प्रबंध समिति के सदस्यों का भी चुनाव हुआ।
मैनुअल कराई गई काउंटिंग
चैंबर के चुनाव में ओएमआर की स्कैनर से काउंटिंग होनी थी, लेकिन स्कैनर में गडबडी होने पर काउंटिंग मैनुअली कराई गई। इसके चलते हर पल रुझान बदलता गया, चैंबर के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह की जीत मान रहे थे और अशोक गोयल के पक्ष के लोगों में मायूसी थी। मगर, जैसे जैसे काउंटिंग होती गई, रुझान बदलता गया और कई चेहरे मायूस हो गए और कुछ चेहरों पर जीत की खुशी दिखाई देने लगी।
Leave a comment