Friday , 5 December 2025
Home हॉट न्यूज़ Attack on Khanan team in Agra
हॉट न्यूज़

Attack on Khanan team in Agra

IMG-20150606-WA0038
आगरालीक्स…सदर के रोहता नहर पर चेकिंग कर रही खनन टीम पर शनिवार सुबह खनन माफिया ने हमला बोल दिया। पथराव कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। खनन टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉलीजब्त कर चालक गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

खनन इंस्पेक्टर एमके पांडेय सिपाहियों राजीव, राहुल, राहुल प्रताप और सत्येंद्र के साथ शनिवार सुबह रोहता नहर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ग्वालियर रोड से रोहता नहर पर लाल रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मुड़ी। टीम ने कागजात चेक करने के लिए उसको रोक लिया। इस पर चालक भड़क गया। उसने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। थोड़ी देर में ही लाठी डंडों से लैस होकर 10-15 लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही खनन टीम पर पथराव कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने की कोशिश की। सरकारी जीप में बैठे चालक से मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे भाग निकले। खनन टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर पोहप सिंह ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर एमके पांडेय की तहरीर पर चालक गजेंद्र के अलावा देवरी रोड निवासी राजू, राकेश, संतोष, दिनेश और उत्तम सिंह के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि लाल रेत को मध्यप्रदेश और राजस्थान से लाया जाता है। इसे खनन माफिया यमुना की बालू में मिलाकर बेचते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!