आगरालीक्स ..आगरा में भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस पर पिटाई लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत हुआ।
आगरा के जीवनी मंडी क्षेत्र की क्रष्णा कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा शनिवार रात को घर आ रहे थे, जीवनी मंडी पुलिस चौकी के पास पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों से विवाद होने के बाद उन्होंने मनोज शर्मा के साथ मारपीट कर दी। भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की जानकारी होने पर भाजपाई जीवनी मंडी चौकी पर पहुंच गए, आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग करते हुए हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
फाइल फोटो