Thursday , 11 December 2025
Home बिगलीक्स Baluni school ninth class student death case: FIR lodged against school management
बिगलीक्स

Baluni school ninth class student death case: FIR lodged against school management

ed
आगरालीक्स
 ……..आगरा के बलूनी स्कूल में स्पोटर्स एक्टिविटीज के दौरान नौंवी कक्षा के छात्र की मौत होने पर स्कूल प्रबंधन के बुधवार को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर हार्ट को प्रिजर्व कर रख लिया गया है। साथ ही पेट के गेस्ट्रिक लवाज को भी प्रिजर्व किया गया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
देवरी रोड स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को खेलकूद गतिविधि में हिस्सा लेने पहुंचे कक्षा नौ के छात्र निखिल पाराशर की मौत हो गई थी, उनके पिता सुनील पाराशर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यपक हैं। सुनील पाराशर ने आरोप लगाए थे कि स्कूल प्रशासन की ओर से इलाज में देरी की गई। निखिल घर से निकला तो पूरी तरह स्वस्थ था, उसके कोई बीमारी भी नहीं थी।
बुधवार को निखिल के शव का पोस्टमार्टम किया गया, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा और हार्ट प्रिजर्व कर रख लिया गया है। निखिल के परिजनों की तहरीर पर बलूनी स्कूल के प्रबंधन पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bedai, Jalebi, Dalmoth Gajak may in Agra One distt one Product#Agra

आगरालीक्स,,,Agra News: एक व्यंजन एक जनपद में आगरा की बेड़ई जलेबी, दालमोठ,...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra General Body meeting start from 10 AM for Strike#Agra

आगरालीक्स:……आगरा के डॉक्टर दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने से पहले...

बिगलीक्स

Agra News: 30 Cut on Highway railing close#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हाईवे...

बिगलीक्स

Agra News: Doctor lodge FIR against two for Rs 78 Lakh Fraud for his son Admission in PG#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर के एमबीबीएस कर चुके बेटे का...

error: Content is protected !!