आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ बाइक सवार मनचलों ने छेडछाड की, वह बाजार से सामान खरीद कर अपने घर जा रहीं थी, उन्होंने मनचलों को पब्लिक की मदद से पकड लिया इसके बाद जमकर धुनाई लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा की महिला भाजपा कार्यकर्ता ताजगंज क्षेत्र में रहती हैं, वे शुक्रवार को बाजार गईं थी, वहां से सामान खरीद कर लौट रहीं थी। रास्ते में बाइक सवार मनचले उन पर टिप्पणी करने लगे, उन्होंने अनदेखा कर दिया। इसके बाद बाइक सवारों ने छेडछाड शुरू कर दी, इससे आक्रोशित महिला भाजपा कार्यकर्ता ने शोर मचा दिया, स्थानीय लोगों की मदद से मनचलों को पकड लिया।
मनचलों की जमकर धुनाई
पब्लिक ने मनचलों की जमकर धुनाई लगाई, इसके बाद पुलिस को सौंप दिया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फाइल फोटो