Thursday , 30 July 2026
Home बिगलीक्स Btech Seniors give drugs to junior & do wrongful act in Engineering college of Agra region
बिगलीक्स

Btech Seniors give drugs to junior & do wrongful act in Engineering college of Agra region

165

आगरालीक्स …आगरा रीजन के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक के फ्रेशर छात्र को ड्रग के इंजेक्शन दिए गए, उसके साथ सीनियरों ने कुकृत्य किया। बीटेक छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने आरोपी पांचों छात्रों को निलंबित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , मथुरा-दिल्ली हाईवे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्रुखाबाद जिले के खुदागंज निवासी छात्र ने अगस्त में  प्रवेश लिया था। वहां यहां हॉस्टल में रह रहा था। उसे हॉस्टल के कमरे में सीनियर और उसके साथी पीटते थे। बीटेक छात्र के पिता  ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि हॉस्टल में उनके बेटे को साथी और सीनियर परेशान करने लगे। उसे खाने में ड्रग दी उसके शरीर में ड्रग के इंजेक्शन लगाए गए, जिससे शरीर छलनी हो गया। वह ड्रग के नशे में रहने लगा और पढाई में भी मन नहीं लगता था।
मारपीट के साथ कुकृत्य
आरोप है कि सीनियर छात्रों ने ड्रग के इंजेक्शन दीेने के साथ छात्र के साथ मारपीट की और उसके साथ कुकृत्य किया। उसे सीनियर बुरी तरह से पीटते थे, उसे धमकी दी की मुंह खोला तो इंजेक्शन देकर मार देंगे।
छात्र ने पिता को बताई सीनियर के उत्पीडन की दास्तां
सीनियर छात्रों के डर से छात्र ने मुंह बंद रखा, लेकिन उसके पिता मिलने आए तो उसने सीनियर के उत्पीडन की दास्तां बताई, इसके बाद उन्होंने इस मामले में बुधवार को थाने में तहरीर दी है। छाता में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। वहीं, छात्र के पिता ने तहरीर में आरोप लगाए हैं कि कॉलेज के स्टाफ ने भी छात्र के उत्पीडन में सहयोग किया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी है। छाता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!