CNG rate in Agra : Rs 33 hike in 10 month, Rs 97 per KG CNG rate in Agra on 16th October 2022 #agra
आगरालीक्स …आगरा में आज से सीएनजी पेट्रोल से भी महंगी, सुबह सीएनजी के रेट बढ़े। 10 महीने में बढ़े 33 रुपये, जानें अब क्या हैं सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के आगरा में रेट।
सीएनजी के महंगे वाहन खरीदने वाले परेशान, सीएनजी की कारों के बाजार पर भी पड़ेगा असर।
आगरा में सीएनजी के रेट 95 रुपये प्रति किलोग्राम के थे, जबकि डीजल के रेट 89.50 रुपये हैं। अभी तक सीएनजी के रेट डीजल से अधिक थे, लेकिन अब सीएनजी के रेट पेट्रोल से भी अधिक हो गए हैं।
सीएनजी पर बढ़े दो रुपये
रविवार सुबह से सीएनजी पर दो रुपये बढ़ गए। अब सीएनजी के रेट आगरा में 97 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। जबकि आगरा में पेट्रोल के रेट 96.33 रुपये हैं। इस तरह आगरा में सीएनजी अब पेट्रोल से महंगी हो गई है। सीएनजी के रेट रेट रविवार सुबह से लागू कर दिए गए हैं।
10 महीने में सीएनजी पर बढ़े 33 रुपये
जनवरी 2000 में सीएनजी के रेट 63.75 रुपये प्रति किलोग्राम थे, इसके बाद से सीएनजी के रेट लगातार बढ़ते गए। जनवरी से अक्टूबर के बीच में सीएनजी के रेट 33.25 रुपये बढ़ चुके हैं। सीएनजी के रेट जनवरी 2022 में 63.75 रुपये थे, ये बढ़कर 16 अक्टूबर 2022 को 97 रुपये हो गए हैं।
सस्ती सीएनजी के चलते लोगों ने खरीदी कारें
पेट्रोल महंगी होने के कारण लोगों ने सीएनजी और डीजल वैरियंट की कारें खरीदी, ये कारें पेट्रोल वैरियंट से महंगी होती हैं। अब सीएनजी पेट्रोल और डीजल से महंगी है, इससे लोग परेशान हैं।