आगरालीक्स ..आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विजय संकल्प रैली में पहुंचे, गूंजने लगा मैं चौकीदार हूं। वे यहां रविवार शाम को आगरा कॉलेज मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।
रविवार को आगरा कॉलेज मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सबसे ज्यादा सांसद देने वाला राज्य है। 2014 में मोदी के नाम पर यूपी में भाजपा को सर्वाधिक सीट मिली थी, 2019 के चुनाव में अलग मुददा है, अब मोदी के नाम के साथ पांच साल में किए गए भाजपा सरकार के काम भी हैं। मोदी देश में विकास कर रहे हैं, कुंभ से स्वच्छता का संदेश दुनिया भर को दिया गया और यूनेस्को ने मान्यता दी।
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा ने सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की टिकट काट कर प्रो एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है, फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद चौधरी बाबूलाल की जगह राजकुमार चाहर को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसका विरोध शुरू हो गया है, वहीं राजबब्बर के पफतेहपुर सीकरी से चुनाव लडने की घोषणा के साथ ही बसपा और रालोद के पूर्व विधायक कांग्रेस में आ गए हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में भी अन्य दलों के बडे नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।