आगरालीक्स आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष सांसद राम शंकर कठेरिया की करीबी छवि ज्वैलर्स के केशव अग्रवाल पर उनके आवास पर मारपीट मे करने पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज। …
मैनपुरी के कोसमा निवासी कांस्टेबल रमाकांत कठेरिया यहां ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात हैं। गुरुवार को उनकी ड्यूटी हरीपर्वत चौराहे पर लगी थी। शाम चार बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वे 4.45 बजे एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के आवास पर पहुंचे। यहां वे अपने फुफेरे भाई रविंद्र कठेरिया से मिलने को कुर्सी पर बैठे थे। वहां होली मिलन का कार्यक्रम चल रहा था।
गुलाल लगाने को लेकर हुआ विवाद
रमाकांत का आरोप है कि तभी छवि ज्वेलर्स के मालिक केशव अग्रवाल वहां पहुंच गए। उन्होंने गुलाल लगाने की कोशिश की। रमाकांत ने उनसे कहा कि उसे सात बजे फिर ड्यूटी पर जाना है। वर्दी पर गुलाल मत लगाओ। इसके बाद भी केशव अग्रवाल ने उसकी नहीं सुनी। अपने दो साथियों को बुलाकर उसको जबरन गुलाल लगाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सिपाही से मारपीट कर दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तीनों के चंगुल से सिपाही को छुड़ाया। उसने घटना की सूचना ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को दी। इसके बाद एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल की। इसके बाद थाना न्यू आगरा जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।