आगरालीक्स… आगरा में सियासी गर्मी, नामांकन करने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे, चुनाव में जीत के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रत्याशी हैं, उनके नाम की घोषणा होते ही बसपा के तीन और रालोद के एक पूर्व विधायक उनके साथ आ गए। राजबब्बर दोपहर 2 30 बजे नामांकन करेंगे, इससे पहले सुबह वे श्री मनकामेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके मंदिर में पहुंचने की जानकारी होते ही भीड जुट गई।