आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी जमकर खर्च कर रहे हैं देखें आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशियों ने कितना खर्चा किया।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार दोपहर व्यय प्रेक्षक ज्योतिका और विवेक गुप्ता ने प्रत्याशियों के रजिस्टर चेक किए आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने अब तक 17 लाख और फतेहपुरसीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। आगरा सीट पर पीस पार्टी के प्रत्याशी रामजी लाल और फतेहपुरसीकरी में निर्दलीय प्रत्याशी आरती शर्मा ने रजिस्टर नहीं दिखाया। 15 अप्रैल को 24 प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरी की जांच होगी।
फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट
राजकुमार चाहर, भाजपा, 1401219 रुपये
राजबब्बर, कांग्रेस, 1053741 रुपये
श्रीभगवान शर्मा, बसपा, 601786 रुपये
गुल चमन शेरवानी, वंचित इंसाफ पार्टी, 39332 रुपये
मनीषा सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, 237143 रुपये
विजय सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, 63134 रुपये
सत्येंद्र बघेल, आम जनता पार्टी इंडिया, 68798 रुपये
सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी, 60905 रुपये
सादाब नूर, आदर्श समाज पार्टी, 54267 रुपये
अनिल कुमार, निर्दलीय, 103535 रुपये
थॉमसन मैसी, निर्दलीय, 49553 रुपये
नरेश कुमार, निर्दलीय, 54300 रुपये
पुरुषोत्तम, निर्दलीय, 41453 रुपये
राम बहोरी, निर्दलीय, 76062 रुपये
आगरा लोकसभा सीट
प्रत्याशी का नाम, दल, व्यय का विवरण
मनोज कुमार सोनी, बसपा, 483688 रुपये
एसपी सिंह बघेल, भाजपा, 1711206 रुपये
प्रीता हरित, कांग्रेस, 444385 रुपये
चंद्रपाल, आदर्श समाज पार्टी, 200650 रुपये
राजा, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी, 23799 रुपये
हिमांशी, लोक गठबंधन पार्टी, 41703 रुपये
अंबेडकरी हसनूराम, निर्दलीय, 12526 रुपये
बाबूलाल, निर्दलीय, 50470 रुपये