आगरालीक्स.. स्मार्ट सिटी आगरा में ताजमहल देखने आई आस्ट्रिया की पर्यटक क्रिस्टीना को बंदर ने काट लिया, बंदर ने क्रिस्टीना के पैर पर झपटटा मारा, इससे वह दहशत में आ गईं। उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
ताजमहल में भी बंदरों का आतंक है। इस साल बंदरों कई पर्यटकों को काट चुके हैं। रविवार को ताजमहल में भीड थी, सुबह ताजमहल का दीदार कर रही आस्ट्रिया की पर्यटक क्रिस्टीना पर बंदर ने हमला कर दिया, उसका पैर काट लिया।
22 मई को दो पर्यटकों पर बंदरों का हमला
22 मई 2018 को आगरा में बंदरों ने ताजमहल में पर्यटकों पर अटैक कर दिया, पर्यटक कुछ समझ पाते, बंदर ने महिला पर्यटक के पैर में काट लिया, इससे चीख पुकार मच गई, दो पर्यटकों के पैर में बंदर काट गए हैं। बमुश्किल बंदरों को ताजमहल परिसर से बाहर खदेडा जा सका।
आगरा में मंगलवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड थी, मुख्य मकबरे के पास पर्यटकें की भीड लगी हुई थी, इसी बीच यमुना की तरफ से बंदर आ गए। बंदरों की घुडकी से पर्यटक सहम गए और चीख पुकार मचने लगी। इसी बीच बंदरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, इससे पर्यटकों में भगदड मच गई। बंदरों के हमलावर होने पर जान बचाने के लिए पर्यटक भागने लगे।
पैर में काट गए बंदर
पर्यटकों पर हमलावर हुए बंदरों ने एक महिला पर्यटक का पैर पकड लिया, वह चीखने लगी, महिला पर्यटक के पैर में बंदर काट गया। उसे बचाने के लिए साथी पर्यटक आगे आए तो उन पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों को आते देख पर्यटक भागने लगे, बंदर पर्यटक के पैर में काट गया। दो पर्यटकों को बंदरों द्वारा काटे जाने से हडकंप मच गया।
दहशत में पर्यटक
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक अचानक से बंदरों के अटैक से दहशत में आ गए, करीब एक घंटे तक पर्यटक डर और दहशत में रहे। बंदरों द्वारा पर्यटकों के पैर में काटे जाने के बाद प्रारंभिक उपचार दिया गया। बंदरों के अटैक से पर्यटक डरे हुए हैं।