आगरालीक्स…जम्मू में पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन्स से किया हमला, एयरपोर्ट को बनाया निशाना. S-400 ने सभी को मार गिराया. पूरे जम्मू में ब्लैकआउट. राजस्थान और पंजाब में भी हाईअलर्ट
पाकिस्तान से तनाव के बीच जम्मू में गुरुवार रात को 8 बजे से ब्लैकआउट कर दिया गया है. पाकिस्तान की ओर से भारी शेलिंग की जा रही है. कई ड्रोन देखे गए हैं. यह आरएसपुरा में पाकिस्तान की तरफ से हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह धमाके की आवाज आई है. इसके अलावा पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है. इनमें पंजाब के गुरदासपुर तथा राजस्थान के बाडमेर, जैसलमेर और जोधपुर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रखने की घोषणा की गई है. इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार की रात को भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की लेकिन रूस से मिले एस400 डिफेंस सिस्टम के जरिए भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया. भारत ने लाहौर में किया एयर डिफेंस तबाहभारत की ओर से गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान को जवाब दिया जा रहा है. सुबह लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस तबाह कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को तबाह कर दिया. लाहौर के साथ सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह होने की सूचना है.