एटालीक्स…शादी के सात दिन बाद नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली, लेकिन मायके में. पति सहित ससुरालियों ने किया आने से इनकार…
एटा में एक विवाहिता की लाश उसके मायके में लटकी मिली है. विवाहिता की शादी सात दिन पहले ही हुई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं विवाहिता की मौत की सूचना पर पति सहित ससुरालियों ने आने से मना कर दिया.एटा के कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी. सात दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और 5 मई को मायके आई थी. विवाहिता का नाम शालू है. उसने इसी साल इंटर की परीक्षा भी पास की थी. 30 अप्रैल को उसकी शदी धौलपुर के गांव अतरौली में रहने वाले विवेक के साथ हुई थी. ससुराल से पहली विदा की तारीख 5 मई निर्धाथ्रत की गई थी. भाई व अन्य परिजन अतरौली गए और वहां से शालू को विदा करा घर ले आए. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इधर शालू की मौत की सूचना पर उसके पति और ससुरालयों ने आने से मना कर दिया. पहले तो उन लोगों ने आने के लिए कहा था लेकिन बाद में फोन पर आने से मना कर दिया. बताया जाता है कि शालू छह भाई बहनों में चौथे नंबर की थी. शुक्रवार को विदा होकर उसे ससुराल जाना था.