आगरालीक्स.. आगरा में आयकर विभाग की टीम ने एक मेडिकल कॉलेज और एक कान्वेंट स्कूल का सर्वे किया, टीम को बडी संख्या में दस्तावेज मिले हैं, इनकी जांच की जा रही है।
बुधवार को आयकर अधिकारी छूट विजय सिंह के साथ गाजियाबाद से आई टीम ने डॉ हरिराम भदौरिया के एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सिकंदरपुर पर सर्वे किया, विभाग के अनुसार नोटिस के बाद भी ब्योरा नहीं दिया। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से रिटर्न नहीं भरा गया, टीम ने यहां से छात्रों की फीस सहित निवेश के दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके बाद टीम ने विजया इंटरनेशनल का संचालना ब्रजेश चौधरी द्वारा किया जा रहा है। स्कूल में मानकों के तहत रिकॉर्ड नहीं मिला। दोपहर दो बजे शुरू हुई कार्रवाई रात नौ बजे तक चली।