Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Johns mill land case: High court will now hear on March 17# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Johns mill land case: High court will now hear on March 17# agranews

155

आगरालीक्स…जॉन्स मिल प्रकरण में प्रशासन 20 दिन में भी नहीं दे पाया जवाब, अब मांगी 15 दिन की और मोहलत….

प्रशासन ने मांगी मोहलत
22 फरवरी को हाईकोर्ट में जॉन्स मिल प्रकरण की सुनवाई में प्रशासन ने अब हलफनामा दाखिल करने के लिए 15 दिन की मोहलत और मांगी है. जबकि 3 फरवरी 2021 को हुई सुनवाई में भी प्रशासन यह जवाब नहीं दे पाया था कि किस कानून के तहत वह कार्रवाई कर रहा है. इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को जवाब दाखिल करने के लिए 22 फरवरी तक का समय दिया था. अब 20 दिन बीत जाने पर भी आगरा प्रशासन हाईकोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं कर सका और हलफनामा दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से 15 दिन की फिर मोहलत मांगी है. हाईकोर्ट ने आगरा प्रशासन को दो सप्ताह दिन का समय देते हुए याचिकाकर्ताओं को उसका जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया है. अगली सुनवाई 17 मार्च को होनी है.

जॉन्स मिल संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुकेश जैन, उमाशंकर माहेश्वरी, जगदीश जैन, आकाश जैन, प्रमोद अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनिल जैन, अनुभव अग्रवाल, विशाल आदि ने जानकारी दी कि जॉन्स मिल प्रकरण में हाईकोर्ट द्वारा 22 फरवरी को हुई सुनवाई में प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय टीम हलफनामा जमा करने गई थी, लेकिन वहां सरकारी वकील द्वारा कोई हलफनामा तैयार न होने के कारण दाखिल नहीं किया गया. हाईकोर्ट से प्रार्थना की गई कि प्रशासन को हलफनामा दाखिल करने के लिए 15 की मोहलत और दी जाए।

ये है कहना

डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि कोर्ट ने पूछा था कि जिलाधिकारी को जांच का क्या अधिकार है। इस पर जवाब दिया गया कि डीएम को अपनी मशीनरी जांचने का पूर्ण अधिकार है। न्यायालय ने माना कि जांच का आदेश डीएम के अधिकार क्षेत्र का है। कोई प्रतिकूल आदेश नहीं किया। इस मामले में दूसरी याचिका भी दायर है। दोनों याचिकाओं का एक साथ महाधिवक्ता के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!