आगरालीक्स… आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर सियासी भूचाल आ गया है, समीकरण बदल रहे हैं, भाजपा से चौधरी बाबूलाल, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और राजकुमार चाहर ने दावेदारी की थी, इस सीट से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद मुरादाबाद चले गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर लौट आए हैं, बसपा सपा रालोद गठबंधन से प्रत्याशी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने भी मैदान छोड दिया था। उनके भी दोबारा से गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में फतेहपुर सीकरी से चुनाव लडने की चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि, पुष्टि नहीं हुई है।

फतेहपुर सीकरी सीट पर आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट हैं। इस सीट पर चुनावी समीकरण लगातार बदल रहे हैं। पिछले चुनाव में मोदी लहर में भाजपा से सांसद चौधरी बाबूलाल ने जीत दर्ज की थी, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह सपा से और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय बसपा से चुनाव लडी थी। इस सीट पर इस बार रोचक मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा ने चौधरी बाबूलाल का टिकट काट दिया है, उनके विकल्प के तौर पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भी दावेदारी की थी। वे फतेहपुर सीकरी सीट पर चुनावी जातीय समीकरण और भौगोलिक परिस्थित को अपने पक्ष में बता रहे थे, उनके भाजपा से चुनाव लडने पर अलग समीकरण होते, एक समाज के साथ ही फतेहपुर सीकरी की विधानसभा में उपस्थित अच्छी रहती। मगर, भाजपा ने राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है, राजकुमार चाहर ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर दी है लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके हैं। इस सीट पर कांग्रेस से राजबब्बर के आने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है।