Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ 3 killed in road accidents in Agra
टॉप न्यूज़

3 killed in road accidents in Agra

107

आगरालीक्स… आगरा रीजन में सडक हादसे में तीन की मौत, यमुना एक्सप्रेस पर हुए भीषण हादसे में दो की मौत हो गई। सिकंदरा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार को तीन मौत से कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार रात को आगरा दिल्ली मार्ग पर सिकंदरा से आगे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। म्रतक की पहचान रामवीर निवासी अरतोनी हुई है। पुलिस ने बमुश्किल हाईवे पर लगा जाम खुलवाया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो की मौत
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर महावन के गांव खप्परपुर (माइल स्टोन-123) के पास डिवाइडर से ट्रक टकराने पर चालक और क्लीनर की मौत हो गई।
हुजरा, थाना पहाड़ी (भरतपुर) निवासी इरशाद (28) पुत्र कमरुद्दीन भतीजे मुश्ताक के ट्रक को चलाता था। इसी गांव का मुबारिक (27) पुत्र आसो क्लीनर था।
चालक और क्लीनर ट्रक में स्लीपर लादकर कोलकाता के दुर्गापुर से गाजियाबाद के लिए चले। सुबह ट्रक थाना महावन के गांव खप्परपुर के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

महावन पुलिस ने शवों को ट्रक से बमुश्किल बाहर निकाला। केबिन डिवाइडर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुआ ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इससे चालक और क्लीनर की मौत हो गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A mini indoor stadium will be built at the GIC Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जीआईसी ग्राउंड में बनेगा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Youth in Agra donated 400 units of blood…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में युवाओं ने 400 यूनिट रक्तदान किया. वक्त का हर क्षण...

error: Content is protected !!