आगरालीक्स …आगरा में एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड लिया, युवक की धुनाई लगाई, पुलिस ने मामला शांत कराया, युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नगला शोलाभोला (हरीपर्वत) पूजा एमए की छात्रा है। उसके मोहल्ले के मनीष से पिछले चार साल से उसके प्रेम संबंध हैं। वे 25 अप्रैल को वे घर से भाग गए थे। ग्रेटर नोएडा में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद ग्रेटर नोएडा में ही रजिस्टर्ड मैरिज की। बुधवार को वे घर लौट आए। उसके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
कलक्र्टेट में पिटाई
प्रेमी युगल एसएसपी ऑफिस सुरक्षा के लिए पहुंचे, उनके परिजन वहां आ गए। मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने लगा। युवक को पकड लिया और पीटने लगे,
एसपी सिटी अनुपम सिंह खुद फोर्स के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की। इस मामले में पुलिस युवती को कोर्ट में पेश करेगी। मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान कराएगी। पूजा बालिग है। कोर्ट जो आदेश देगी पुलिस उसका पालन करेगी।
एक बस्ती में कैसे करें रिश्ता
पूजा के परिजन कह रहे थे कि एक ही मोहल्ले में शादी नहीं हो सकती है। दोनों की जाति एक ही है। पड़ोस के नाते भाई-बहन का रिश्ता बनता है। बेटी यह समझने को तैयार नहीं है। बेटी की ससुराल पड़ोस में होगी तो वह जिंदगीभर खुश नहीं रहेगी।
Leave a comment