आगरालीक्स.. आगरा में आज टोरंट के खिलापफ महापयात बुलाई गई है, इसमें बिजली सप्लाई कर रही निजी कंपनी टोरंट के विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी।
आगरा के बाहरी क्षेत्र में टोरंट ने बिजली की सप्लाई देना शुरू कर दिया है, टोरंट द्वारा मीटर लगाए जा रहे हैं, इससे बिल बढने के साथ टयूबवेल के कनेक्शन भी महंगे हो गए हैं। इसके विरोध में गांव कुआ खेडा में दो अक्टूबर से धरना चल रहा है। वहीं, 14 अक्टूबर को बमरोली कटारा फीडर से लगे कुआ खेडा बुदाना तोरा करवना धाधपुरा नगला डीम कलाल खेरिया लाकवाली ,मियापुर,मदरा ,महुआखेडा गडी नवालिया ,हिंगोट खेरिया और लगभग 22 गाँव की महापंचायत बुलाई गई है, यह कुआ खेडा में होगी। इसे लेकर शनिवार को हुई बैठक में सपा जिला अध्यक्ष राम सहाय ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजपाल यादव ,प्रधान राजेंद्र यादव ,सेवानिवृत कोच मान सिंह यादव ,बंटी यादव ,कुलदीप यादव ,अभिषेक यादव , जुगेन्द्र यादव रामलाल यादव, देवेन्द्र यादव , महेंद्र सिंह ,महाराज सिंह ,देवी सिंह अजंटसिंह पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह पूर्व प्रधान अशोक यादव ,झम्मन सिंह कलाल खेरिया प्रधान हरिओम .बमरौली कटारा प्रधान जय किशन कटारा महुआ खेडा प्रधान महाराज सिंह ,कराभना प्रधान राधेश्याम बुड़ाना चोब सिंह व सभी क्षेत्र के प्रधान हरी मोहन व सभी गाँव के प्रधान मौजूद रहे।