आगरालीक्स.. आगरा के होटल रैडिसन ब्लू के नाम बडी उपलब्धि, होटल रैडिसन ब्लू को बेस्ट माइस एंड डेस्टिनेशन वेडिंग होटल इन नार्थ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यहां दिल्ली में 14 वें हॉस्पिटलिटी इंडिया वार्षिक इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड 2018 की घोषणा की गई। इसमें आगरा के होटल रैडिसन ब्लू को बेस्ट माइस एंड डेस्टिनेशन वेडिंग होटल इन नार्थ इंडिया और बेस्ट लैशर होटल आॅफ दा ईयर 2018 के अवार्ड से नवाजा गया। राज्यमंत्री रामदास आठवले ने होटल रैडिसन ब्लू के जीएम रजत तुली को अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड हमे अपने अतिथियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।