Tuesday , 19 May 2026
Home agraleaks Mahendra Singh Dhoni lead Para Jump team at Agra Airbase, completes first para jump for Territorial Army
agraleaks

Mahendra Singh Dhoni lead Para Jump team at Agra Airbase, completes first para jump for Territorial Army

142

jum
आगरालीक्स
 ……….टीम इंडिया को लीड करने वाले कैप्टन कूल ने आगरा के आकाश में पैराजंपिंग के दौरान अपने बैच को लीड किया। आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग ग्राउंड में धोनी ने एयरफोर्स के एएन-32 प्लेन से 1250 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। आर्मी पुलिस ने पहले ही ड्रॉपिंग ग्राउंड की घेराबंदी कर दी थी।
ट्रायल के बाद धौनी ने लगाई छलांग
आर्मी के कई जवानों ने 1200 फीट ऊपर से भी छलांग लगाई। एएन-32 आर्मी का कार्गो एयरक्राफ्ट है। एयरक्राफ्ट का डायरेक्शन बदला गया, इसके बाद धौनी ने नए पैराशूट से जंपिंग की।
इस तरह धौनी ने लगाई छलांग
बुधवार सुबह पौने सात बजे एयरफोर्स के दो कार्गो एयरकाफ्ट्स एएन-32 ने एयरफोर्स स्‍टेशन से उड़ान भरी। एयरक्राफ्ट ने हवा की रफ्तार चेक की। इसके बाद दूसरा एयरक्राफ्ट 1250 फीट की ऊंचाई पर आया। इसमें धोनी और उनके बैचमेट थे। लेकिन तभी हवा की रफ्तार तेज हो गई। 15 मिनट तक यह एयरक्राफ्ट चक्कर काटता रहा। सुबह 7.08 बजे विमान एएन-32 से एयरफोर्स के एक जवान ने छलांग लगाई। यह छलांग इसलिए थी कि पता लग सके कि पैराशूट हवा के दबाव में कितनी दूर जाकर गिरता है। पहला जवान ड्रॉपिंग ग्राउंड के बॉर्डर के पास गिरा। इसके बाद एक अन्‍य जवान ने इसी तरह का ट्रायल किया। वह भी ड्रॉपिंग ग्राउंड से बाहर जाकर उतरा। इससे एयरफोर्स के अधिकारियों ने अंदाजा लगा लिया कि विमान को किस जगह से गुजारने पर जवान ग्राउंड के बीच में उतर सकेंगे। इसके बाद धौनी ने छलांग लगाई, उन्होंने अपने बैच को लीड किया। करते हुए छलांग लगाई। वे स्‍टैटिक लाइन पैराशूट पहने हुए थे, यह पैराशूट एक सूत के धागे से लॉक रहता है। विमान से छलांग लगाते ही हवा के दबाव से पैराशूट का धागा टूट गया और पैराशूट खुल गया। धोनी धीरे-धीरे नीचे आ गए। नीचे से पहले ही एयरफोर्स और आर्मी के जवान मौजूद थे।
बच्चों से मिले धोनी
यहां से कुछ दूरी पर स्‍कूल बच्‍चे भी साइकिल से गुजर रहे थे। वे धोनी को अपने सामने देखकर रुक गए। धोनी ने बच्‍चों से हाथ मिलाया। इसके बाद धोनी लाल बत्‍ती लगी एक जिप्‍सी में बैठ गए। जिप्‍सी में काले रंग के शीशे लगे थे। धोनी हाथ हिलाते हुए लोगों के बीच से निकले। इसके बाद धोनी की जिप्‍सी सीधे एयरफोर्स स्‍टेशन की ओर निकल गई। धोनी गुरुवार को भी पैराजंपिंग करेंगे। दिन में कुल चार और रात में एक छलांग लगाने के बाद उन्‍हें पैरा ट्रूपर का दर्जा मिलेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Live News: Registration of swimming pool mandatory in Agra, Last date 20th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में जिम और स्विमिंग...

agraleaks

Agra Live News: Khushi Top in CBSE 2026 12th Result

आगरालीक्स आगरा में सीबीएसई 12 वीं में टॉपर्स की सूची जारी, देखें...

agraleaks

Rashifal Monday, 11th May 2026

आगरालीक्स….सिंह, तुला, कुंभ सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार. प11...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

error: Content is protected !!