Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Manjhi review: ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं’
agraleaks

Manjhi review: ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं’

majhi
दशरथ मांझी को उनके जीवन काल में गहरोल गांव के बच्चे पहाड़तोड़ुवा कहते थे। उनकी पत्नी फगुनिया पहाड़ से गिर गई थीं और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की वजह से प्रसव के दौरान मर गई थीं। तभी मांझी ने कसम खाई थी कि वे अट्टहास करते पहाड़ को तोड़ेंगे। ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं’। उन्होंने अपनी जिद पूरी की। इसमें 22 साल लग गए। रास्ते को आजकल ‘दशरथ मांझी मार्ग’ कहते हैं। बिहार के गया जिले के इस अनोखे इंसान की कद्र मृत्यु के बाद हुई।
‘मांझी-द माउंटेन मैन’ हिंदी सिनेमा में दूसरी बॉयोपिक है, जो किसी दलित नायक पर बना है। पहली बॉयोपिक डॉ.अंबेडकर पर है। दशरथ मांझी के इस बायोपिक में निर्देशक केतन मेहता ने गहरोल के समाज की पृष्ठभूमि ली है। यह फिल्म दशरथ के प्रेम और संकल्प की कहानी है। दशरथ तमाम विपरीत स्थितियों में भी अपने संकल्प से नहीं डिगता। वह पहाड़ तोड़ने में सफल होता है।
यह फिल्म पूरी तरह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी के कंधों पर टिकी है। उन्होंने शीर्षक भूमिका के महत्व का खयाल रख है। उन्हें युवावस्था से बुढ़ापे तक के मांझी के चरित्र को निभाने में अनेक रूपों और भंगिमाओं को आजमाने का मौका मिला है। उन्होंने मांझी के व्यक्तित्व को समझने के बाद उसे प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा है। जमींदार के अन्याय और अत्याचार के बीच चूहे खाकर जिंदगी चला रहे मांझी के परिवार पर तब मुसीबत आती है, जब दशरथ को उसका पिता रेहन पर देने की पेशकश करता है। दशरथ राजी नहीं होता और भाग खड़ा होता है। वह कोयला खदानों में सात सालों तक काम करने के बाद लौटता है।
प्रमुख कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे
निर्देशक: केतन मेहता
अवधिः 124 मिनट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!