आगरालीक्स.. आगरा में प्याज के रेट रुला रहे हैं, कलक्ट्रेट में प्याज को देखते ही बंदर टूट पडे और लूट कर ले गए। कांग्रेसियों ने 25 रुपये किलो में प्याज बेची, भीड उमडने पर पुलिस लगानी पडी।
देश भर में प्याज के रेट लोगों को रुला रहे हैं, आगरा में भी महंगी होने के बाद प्याज खाने से गायब हो रही है। ऐसे में सोमवार को एक युवक बाइक से कलक्ट्रेट पहुंचा, उसकी बाइक के बगल में लटके बैग में एक किलो प्याज रखी हुई थी। बंदर बाइक पर पहुंच गए और बैग से प्याज की थैली निकालकर सडक पर फैलाने के बाद खाने लगे। प्याज को बचाने के लिए बंदरों को हटाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में बंदरों ने प्याज को पूरी सडक पर फैला दिया।
25 रुपये बिकी प्याज
सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति ने जनता को 25 रु किलो पर प्याज उपलब्ध कराई। वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ता ठेल में प्याज भरकर कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और बम्पर सेल की आवाज लगाकर प्याज बेची। भीड होने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। एक घण्टे में चार बोरे प्याज बिक गए।