आगरालीक्स …आगरा में दयालबाग रोड से अतिक्रमण हटाया गया, समाधि स्थल के बाहर रखे खोखे हटा दिए, अब यहां वाहनों की पार्किंग होगी, समाधि स्थल के आस पास सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
आगरा में सोमवार को स्वामीबाग नगर पंचायत द्वारा दयालबाग रोड पर अतिक्रमण हटाए गए, यहां समाधि स्थल से डाकघर तक करीब 200 खोखे रखे हुए थे, इन सभी खोखों को हटा दिया गया। स्वामीबाग नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप गेठे ने हटाया कि अब स्वामी बाग से पोइया घाट तक इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। समाधि स्थल के आस पास सौंदर्यीकरण किया जाएगा।