आगरालीक्स.. आगरा में हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी न लेकर चलने पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड उमड पडी है, नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 5 अक्टूबर तक की वेटिंग है, हर रोज 200 नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।
आगरा में एक सितंबर से यातायात का नया अधिनियम लागू हो गया है, इसमें यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है, इसके बाद से लोग हेलमेट लगाने के साथ बाइक और कार के सभी पेपर रखकर चलने लगे हैं। वहीं, जिन लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है वे लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे आवेदकों की भीड बढती जा रही है।
लर्निंग डीएल के लिए 5 अक्टूबर तक वेटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आनलाइन लर्निंग डीएल के लिए आवेदन करने पर 5 अक्टूबर तक की वेटिंग दी जा रही है। वहीं, स्थायी डीएल के लिए 15 दिन की वेटिंग है।
200 के हो रहे टेस्ट
आरटीओ कार्यालय में नए डीएल के लिए 150 आवेदकों के हर रोज टेस्ट होते थे, अब आवेदकों की संख्या बढकर 350 तक पहुंच गई है। ऐसे में नए डीएल के लिए 200 आवेदकों के हर रोज टेस्ट कराए जा रहे हैं। मीडिया से संभागीय प्रावधिक निरीक्षक सुधीर वर्मा का कहना है कि आवेदकों की भीड बढने पर 5 अक्टूबर तक की वेटिंग दी जा रही है।