आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टीडीआई मॉल में हंटिंग हाउस का मालिक रह चुका कारोबारी और एमएससी का छात्र गैंग के साथ लूट करते थे, वे कई शिकार बना चुके थे, पुलिस ने गैंग के सदस्यों को पकड लिया है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा में बाइक लूट की वारदात हो रही थी, नई बाइक से अकेले जा रहे लोगों को बाइक लूट गैंग लूटपाट कर फरार हो जाता था। गैंग को पकडने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा टीम लगाई गई।
एसपी देहात पूर्वी नित्यानंद राय ने बताया कि इंस्पेक्टर डौकी नितिन कसाना और सर्विलांस टीम ने बाइक लूट गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा।
हंटिंग हाउस का मालिक और छात्र गैंग का सदस्य
एसपी देहात पूर्वी नित्यानंद राय ने ताजगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि टीडीआई मॉल में हंटिंग हाउस उसी का था। उसने बेच दिया। वहां पर ही कॉमेडी वीडियो एडिट करने लगा। उसकी दोस्ती आरबीएस के एमएससी मैथ के छात्र मुकेश मोहन दीक्षित से थी। वह मथुरा का निवासी है। उसे भी पैसे की जरूरत थी। वह ताजगंज के बाहर किताबें बेचा करता था। ताजगंज के बदमाश बंटी के साथ मिलकर सुनसान सडक पर लूट शुरू कर दी, नई बाइक और अकेला देखकर, ये सभी उसे गिराते थे और बाइक लेकर भाग जाते थे। आरोपियों के कब्जे से छह बाइक, एक स्कूटर बरामद हुआ है। गैंग के दो सदस्य सोनू व कृपाराम फरार हैं। दोनों बुढ़ाना (ताजगंज) के निवासी हैं।
आठ जून की रात को ज्वैलर की कोठी में चोरी
8 जून 2018 को आगरा में ज्वैलर की कोठी में चोर घुस गए, एक एक कमरे से लेकर गुल्लक को भी खंगाला, ज्वैलरी, चांदी और लाखों का कैश चोर ले गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में माईथान गुरुद्वारे के पास ज्वैलर गिरधारी लाल वर्मा की कोठी है, वे शुक्रवार को भरतपुर परिवार के साथ गए थे। शनिवार सुबह लौटे तो होश उड गए, तीन मंजिला कोठी के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और गुल्लक भी टूटी हुई थी। घनी बस्ती में चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुलिस डॉग स्क्वाइड के साथ पहुंच गई।
5 लाख कैश सहित ज्वैलरी ले गए, कई घंटे खंगाले कमरे
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोर घर से 12 किलो चांदी , आधा किलो सोने की ज्वैलरी और 5 लाख कैश ले गए। घर के कमरों में सामान बिखरा पडा था। जिस तरह से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, इससे आशंका है कि चोर कई घंटे कोठी में रहे, एक एक कमरे में अलमारी को खंगाला। पुलिस को आशंका है कि रेकी के बाद चोरी की गई है।
फाइल फोटो