आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा में बडा उलट फेर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की जगह नए महानगर और जिलाध्यक्ष नियुक्त। भाजपा ने आगरा का जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष अश्वनी वशिष्ट को बनाया है। रविवार रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने नाम से जारी पत्र पर सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही हैं। अभी भाजपा, आगरा में किए गए बदलाव की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, भाजपा से जुडे पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया का कार्यकाल पूरा हो गया है, उनकी जगह दूसरे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जानी है लेकिन कब यह अभी स्पष्ट नहीं है।
आगरा में विधानसभा चुनाव से पहले महानगर अध्यक्ष के पद पर विजय शिवहरे और जिलाध्यक्ष के पद पर श्याम भदौरिया कार्यरत थे। भाजपा सरकार आने के बाद कोई बदलाव नहीं किया गया, ब्रज क्षेत्र के अन्य जिलों में महानगर और जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। एक साल से अधिक का समय होने के बाद आगरा के महानगर और जिलाध्यक्ष भी बदले जाने थे।
रात को जारी हुआ पत्र
आगरा के भाजपा के महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के पद पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। यह चर्चा में नहीं रहा। शनिवार रात को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने आदेश जारी किए। इसमें महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की जगह अश्वनी वशिष्ट को बनाया गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष के पद पर श्याम भदौरिया की जगह प्रशांत पौनिया को जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले किया गया बदलाव
भाजपा में यह बदलाव लोकसभा चुनाव से पहले किया गया है। 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए महानगर और जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव किया गया है। इसके बाद लोकसभा की आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जानी है।