नईदिल्लीलीक्स… देश के कई राज्यों में बारिश का कहर। 12 लोगों की मौत। पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क टूटा। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रुकी।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में ज्यादा असर
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हिमाचल में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है। बारिश के चलते पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया है।
भूस्खलन से सड़क मार्ग भी प्रभावित
कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया है। कई शहरो में अभी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश जनित हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं।
उत्तराखंड में बादल फटे, पुल बहा
उत्तराखंड में कई स्थानो पर बारिश से तबाही मची हुई है। देहरादून के रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। सोंग नदी पर बना पुल टूट गया है। नई टिहरी के धनोल्टी में मकान ढहने से परिवार के सात लोग दब गए। दंपति की मौत हो गई।
कटरा से वैष्णों देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रोके
जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश का कहर बना है। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि बारिश से बाढ़ आने के कारण कटरा से वैष्णोंदेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई।लेकिन बाद में उसे चालू कर दिया। जवान हर जगह निगरानी कर रहे हैं। उधमपुर में मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।