आगरालीक्स। आगरा में कल यानी 17 अप्रैल को तूफान की आशंका पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बिजली, जलकल सहित लेखपाल को सतर्क करते हुए, एसएन और जिला अस्पताल में तैयारी के निर्देश दिए हैं।
आगेया में 11 अप्रैल को तूफान के साथ आई बारिश में 18 लोगों की मौत और करोड़ों का नुकशान हुआ है। तूफान के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ठप है। ऐसे में सोमवार को एडीएम सिटी राजेश कुमार ने एक न्यूज पेपर की खबर का हवाला देते हुए, 17 अप्रैल को तूफान की आशंका पर अलर्ट जारी किया है।
11 अप्रैल को आए तूफान से 18 मौत
11 अप्रैल 2018 को आगरा में आए तूफान ताजमहल भी हिल गया, रॉयल गेट केदऊपर लगा करीब 12 फुट ऊंचा पिलर टूट गया, दक्षिणी गेट के ऊपर लगा आठ फुट ऊंचा पिलर भी टूट गया, सहेली बुर्ज के मकबरे की छत का गुलदस्ता नीचे आ गया।
बुधवार रात सात बजे 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चले तूफान और बारिश में फोरकोर्ट में लगा नीम का पेड़ लैंप पर टूटकर गिर गया। वती के बाड़े में पश्चिमी दीवार से लगा पीपल का पेड़ टूट गया। इसमें बाड़े की दीवार टूटने के साथ ही बगल के मकान की दीवार भी टूट गई है।
ये हुआ नुकसान
रॉयल गेट के ऊपर उत्तरी व दक्षिणी ओर 11-11 छोटी छतरियां बनी हुई हैं। छतरियों के दोनों ओर करीब 12 फुट ऊंचे जिगजैग डिजाइन (शैवरोन डिजाइन) के पिलर हैं। इनमें सफेद व काले संगमरमर के पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है, जिससे भ्रम का अहसास होता है। आंधी में रॉयल गेट का उत्तरी-पश्चिमी जिगजैग पिलर टूटकर नीचे वीडियो प्लेटफार्म पर आ गिरा। उस समय ताज से पर्यटक बाहर जा चुके थे, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। दक्षिणी गेट पर चारों कोनों पर करीब आठ फुट ऊंचे पिलर (मीनार) हैं। इनमें से उत्तरी-पश्चिमी पिलर टूटकर गेट की छत पर गिर पड़ा। पूर्वी गेट स्थित सरहदी बेगम के मकबरे के गुंबद पर लगा लाल पत्थर का गुलदस्ता भी आंधी में टूटकर गिर गया।
मकान से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिरी, 18 की मौत

आगरा के ताजगंज के महुआखेडा में मकान के साथ पेड गिर गए, इसमें कई लोग दब गए। अंधेरे में बचाव कार्य में मुश्किल हुई। हादसे में 75 वर्षीय गौरी शंकर और 53 वर्षीय शमीर की मौत हो गई। इसके बाद डौकी में मकान के ढह जाने से सुल्तानपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय पूर्व प्रधान लंबरदार, अंगूरी देवी और ठाकुरदास की मौत हो गई। वहीं अधनेरा में तूफान और बारिश में तीन लोगों की मौत हुई है, यहां निर्मला, कलुआ और चंद्रवती की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों पेड गिर गए, पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिर गई। शहर में जगह जगह होर्डिंग गिर गए हैं।18 लोगों की मौत हो गई।