Thursday , 15 January 2026
Home agraleaks Ravi Tamatar gang open fire on jeweller Dhan kumar jain in Agra Exposed
agraleaks

Ravi Tamatar gang open fire on jeweller Dhan kumar jain in Agra Exposed

cc
आगरालीक्स…
आगरा में विगत 24 नवंबर को हुए सराफा कारोबारी और सराफा कमेटी के महामंत्री धन कुमार जैन को गोली मारने के मामले में आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार सराफा कारोबारी धन कुमार जैन को रवि टमाटर गैंग ने गोली मारी थी। आगरा में सराफा कारोबारी धन कुमार जैन को रवि टमाटर गैंग ने गोली मारी थी। उन्हें मारने के लिए धन कुमार के रिश्तेदार और नौकर ने हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इससे पहले भी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा था और उन्हें आरोपी घोषित किया था। अब सवाल उठता है कि अगर वारदात का आरोपी रवि टमाटर गैंग है तो जिन लोगों को पुलिस ने पहले पकड़ा था…क्या वह फर्जी थे। फिलहाल पुलिस के उस खुलासे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि आगरा में 24 नवंबर को सराफा कमेटी के महामंत्री धन कुमार जैन को उनके घर के बाहर बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को पकड़ लिया था। एसपी सिटी ने बताया था कि धन कुमार जैन को एटा जेल में बंद बिल्लू वर्मा के भाई मोनू वर्मा ने गोली मारने के लिए सुपारी दी थी। मोती कटरा निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहित जैन ने रैकी की थी। इस मामले में पुलिस ने योगेश गौतम पुत्र पन्नालाल गौतम निवासी निर्मल अपार्टमेंट के सामने खंदारी और थाना हरिपर्वत और प्रमोद पुत्र देवी सिंह निवासी केके नगर शिवकुंज थाना सिकन्दरा पकड लिया था। लेकिन गुरुवार को पुलिस ने मामले का नया खुलासा करते हुए बताया कि कारोबारी को रवि टमाटर गैंग ने गोली मारी थी और उन्हें मारने के लिए धन कुमार के रिश्तेदार और नौकर ने हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने रवि टमाटर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एक ही मामले के दो बार खुलासा करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिलहाल सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि अगर वारदात का आरोपी रवि टमाटर गैंग है तो पुलिस ने विगत दिनों जिन दो लोगों को, योगेश गौतम और प्रमोद को पकड़ा था, क्या वह कार्रवाई फर्जी थी?

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!