स्पोटर्सलीक्स…T 20 World Cup में भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले सानिया मिर्जा ने लिया बड़ा निर्णय. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए रखी अपनी बात..जानिए क्या कहा टेनिस स्टार ने
मैच से पहले सानिया को सता रहा डर
भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तानी आल राउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा को भारत और पाक्स्तिान के बीच होने वाले टी—20 विश्व कप मैच का डर सता रहा है. इस बात की पुष्टी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ दिख सकती है. सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प पोस्ट किया है. सानिया ने यह पोस्ट भारत और पाक्स्तिान के बीच होने वाले मैच को मद्देनजर रखते हुए किया है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस और प्रशंसक लगातार कमेंटस करते दिख रहे है.देखिये पोस्ट….
सोशल मीडिया से रहूंगी दूर
भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को होने वाला है टी—20 विश्व कप मैच, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है पर इसी बीच सानिया मिर्जा ने यह ऐलान करा है की वह 24 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंटस बंद करदेंगी.सानिया मिर्जा ने भारत-पाक महामुकाबला के दिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की खबर इंस्टाग्राम के जरिए दी. उन्होंने लिखा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन मैं जहरीले माहौल से बचने के लिए सोशल मीडिया से गायब हो रही हूं. अलविदा।’ सानिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी की है. शोएब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं.