आगरालीक्स.. आगरा में सारस्वत ब्राहृमण महासभा द्वारा मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही सारस्वत संगम पत्रिका के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया जाएगा।
सारस्वत ब्राहृमण महासभा के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सारस्वत ने बताया कि 22 दिसंबर को राधा कृष्ण कन्या महाविद्यालय,सेक्टर नौ आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में सुबह 10:30 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक सेवा में सफल हुई समाज की प्रतिभा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले और हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक,स्नातकोत्तर के समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।समारोह में सारस्वत संगम पत्रिका के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया जाएगा।कोषााध्यक्ष यतेंद्र कुमार सारस्वत, महासचिव सत्य प्रकाश सारस्वत प्रवक्ता डॉ मदन मोहन शर्मा ने समाज के लोगों से सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।