आगरालीक्स…. आगरा में एसजीएसटी टीम ने बिरयानी और फास्ट फूड की ठेल लगाने वालों ने यूपीआई, गूगल पे, फोन पे से मोटा ट्रांजैक्शन होने के बाद छापे मारे। तीन बाजारों में दुकानें हो गईं बंद।

आगरा में एसजीएसटी की टीम ने बालूगंज क्षेत्र में बिरयानी की ठेल सहित अन्य ठेलों पर सर्वे किया था, यह सर्वे पूरी जांच के बाद किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने सर्वे किया। इस सर्वे में सामने आया कि खाने के आइटम की ठेल लगाने वाले यूपीआई से भुगतान ले रहे हैं, गूगल पे, पेटीएम सहित अन्य यूपीआई माध्यम से ग्राहकों से भुगतान लिया गया। यह रकम एक दिन में 20 हजार रुपये तक थी, जीएसटी की इंटेलीजेंस विंग ने ऐसे दुकानदारों को चिन्हित किया और छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
तीन बाजारों में दुकानें हो गईं बंद
एसजीएसटी की टीम रविवार को शमसाबाद रोड पर पहुंची।टीम ने जैसे ही सर्वे शुरू किया, शमसाबाद रोड, राजपुर चुंगी, शहीद नगर में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी।