नईदिल्लीलीक्स…. सीबीएसई ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट फर्जी है। जिस डेटशीट को

सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है वह सीबीएसई ने जारी नहीं की है। सीबीएसई का कहना है कि जल्द ही बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की जाएगी।
थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी 2023
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 और प्रैक्टिकल की परीक्षा एक जनवरी से कराने की घोषणा की थी लेकिन डेटशीट जारी नहीं की है। सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं परीक्षा के सैंपल पेपर भी जारी किए थे।