Tuesday , 10 March 2026
Home टॉप न्यूज़ Son Of Mechanic Gets Full Scholarship To MIT
टॉप न्यूज़

Son Of Mechanic Gets Full Scholarship To MIT

101

mechanik
के मशहूर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) अमेरिका में कानपुर के बेटे आयुष शर्मा ने अपनी जगह बनाई है। अमेरिका के इस प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में उनका चयन बीटेक प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस इंस्टीट्यूट में प्रवेश के साथ उन्हें 1.6 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली है। आयुष के पिता राकेश कुमार पीडब्ल्यूडी में मैकेनिक के पद पर कार्यरत हैं। एमआइटी के लिए देश भर से तीन छात्रों का चयन किया गया है।
आइआइटी केंद्रीय विद्यालय से आयुष ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा उन आइआइटियंस को देते हैं जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उसे तराशा। आयुष ने बताया कि 11वीं कक्षा से उन्हें आइआइटी के पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन मिलने लगा था। आइआइटी के इन छात्रों की ओर से संचालित ‘अवंती’ अध्ययन केंद्र में उन्होंने न केवल एमआइटी की तैयारी की बल्कि उन्हें पहली बार यहीं से विदेश जाने का मौका भी मिला। इस अध्ययन केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर टेलर जॉर्ज ने उन्हें येल यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रोग्राम के लिए उनका चयन हुआ और उन्हें 15 दिन के लिए सेमिनार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। वहां जाने का खर्च इसी अध्ययन केंद्र के जरिए पूरा हो सका। आयुष के पिता राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगर उनके बेटे को अवंती के प्रोग्राम मैनेजर व यहां पर पढ़ाने वाले आइआइटी के पुरातन छात्रों का साथ न मिलता तो यह सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि एमआइटी में दाखिले के लिए उनके बेटे ने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड टेस्ट आफ इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी (टीओईएफएल) का आनलाइन टेस्ट दिया था जिसमें उनका चयन हुआ। सीआरपीएफ में कार्यरत आयुष की मां मंजूलता शर्मा ने अपने बेटे को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वीआरएस ले लिया। आयुष के बाद अब वह अपने दूसरे बेटे की पढ़ाई पर ध्यान पर दे रही हैं। आयुष दसवीं में भी केंद्रीय विद्यालय में टॉपर रह चुके हैं वह सितंबर में अमेरिका जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Agra was the hottest city in Uttar Pradesh today, temperatures reaching close to 38 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा यूपी में सबसे गर्म शहर रहा आज. 38 डिग्री सेल्सियस के...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: School van driver found hanging in Fatehabad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फंदे से लटका मिला स्कूल वैन चालक. परिवार में मचा...

टॉप न्यूज़

Agra News: A confluence of humour, satire, songs and ghazals flowed at the Funny Dhaba Kavi Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…“हज़ारों साल से प्रतीक्षारत थी ये धरती धाम हो जाने से पहले।...

टॉप न्यूज़

Agra News: CM Yogi is coming to Agra tomorrow. He will stay for three hours…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में कल सीएम योगी आ रहे हैं. तीन घंटे रहेंगे. केंद्रीय...

error: Content is protected !!