
गोरखपुर में नगर निगम वार्ड नंबर 30 के समाजवादी पार्टी के पार्षद रवीन्द्र निषाद पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए राजघाट थाना में बैठी है। इस युवती का आरोप है कि पार्षद चार साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। अब वह किसी दूसरी युवती से विवाह करने की तैयारी में है। युवती ने कहा कि निषाद उससे लगातार शादी की बात कह रहा था। अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।
Leave a comment