Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Student Union Election in Agra : SP Chatra Sabha & ABVP snatch AAP female candidate form
बिगलीक्स

Student Union Election in Agra : SP Chatra Sabha & ABVP snatch AAP female candidate form

st
आगरालीक्स
 …….डॉ भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के छात्र संघ चुनाव में सपा छात्र सभा और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गुंडई की, जबरन नामांकन कक्ष में घुसकर आप पार्टी से अध्यक्ष पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी रंजना यादव का पर्चा छीन लिया, उसके साथ धक्का मुक्की की, इसमें वह गिर गई। इस दौरान विवि प्रशासन और पुलिस मूक दर्शन बना रहा। रंजना यादव के चीखने चिल्लाने पर पीएसी के जवानों ने छात्र नेताओं को नामांकन कक्ष से बाहर खदेडा।
विवि छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवार दोपहर 1 बजे से नामांकन शुरू हुए, दो बजे के बाद एनएसयूआई, सपा छात्र सभा और एबीवीपी के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। तीन बजे आप की अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी और स्कूल आॅपफ लाइपफ साइंस की एमएससी पफॉरेस्ट्री की छात्रा रंजना यादव पहुंची। वे नामांकन कक्ष में बैठकर पर्चा देख रही थी, इसी बीच जेपी सभागार के गेट को पफलांग कर सपा छात्र सभा और एबीवीपी के कार्यकर्ता नामांकन कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने रंजना यादव का पर्चा छीन लिया, उनके साथ धक्का मुक्की की, इस दौरान वह गिर गई।
पुलिस ने खदेडे छात्र नेता
नामांकन कक्ष में हंगामा होने पर पुलिस पफोर्स पहुंच गया और छात्र नेताओं को बाहर खदेडा, इसके बाद ही रंजना यादव ने पर्चा भरा।

सपा छात्र सभा और एबीवीपी के कार्यकर्ता नहीं चाहते थे, कि मैं पर्चा भरी, उन्होंने मेरा पर्चा खींच लिया, अभद्रता की, इसके बाद भी पर्चा भरा है।
रंजना यादव, आप पार्टी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

कुछ छात्र नेता जबरन नामांकन कक्ष में आ गए और रंजना यादव का पर्चा छीन लिया, अभद्रता की, वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी और चुनाव पर पफैसला लिया जाएगा।
प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!