Two days state mourning in UP for Lata Mangeshkar, Lata Didi visit Taj Mahal in 1965…#agranews
आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा सहित यूपी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, 41 साल पहले आगरा आईं थी लता दीदी, जानें क्या होता है राजकीय शोक।
रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंटी अस्पताल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 28 दिन तक इलाज चलने के बाद निधन हो गया। शिवाजी पार्क मुंबई में शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ। जितेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने लता मंगेशकर के निधन पर छह और सात फरवरी को दो दिन का राजकीय शोक के आदेश दिए हैं। राजकीय शोक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई शासकीय समारोह नहीं होगा।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/02/1-5.jpg)
1965 में अपनी बहन और परिजनों के साथ किया था ताज का दीदार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर 1965 में आगरा में आईं थी, वे होटल मुगल में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वे आगरा में अपनी बहन और परिजनों के साथ आईं थी, उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल का दीदार किया और फोटो कराए। उन्होंने होटल में भी फोटो कराए थे।
वृन्दावन आने पर आगरा जरूर आती थीं
स्वर कोकिला लता मंगेशकर अक्सर वृन्दावन, मथुरा आती थीं। वे जब भी मथुरा आती थी तो आगरा भी आती थी, यहां उनके एक फैन सेंट जोंस क्रोसिंग के पास रहते थे, वे उनसे मिलने के लिए अक्सर आती थीं। म्यूजिक कंपनी में असिस्टेंट डायरेक्टर आगरा के नामनेर निवासी राममोहन दुबे बताते हैं कि बहुत ही सहज थी उनके साथ काम करने का मौका मिला।