आगरालीक्स …(Agra News 14th June)आगरा के लिए अच्छी खबर, 16 जून से ताजमहल खुल रहा है, अधीक्षण पुरातत्वविद वीेके स्वर्णकार ने बताया कि सीमित पर्यटक संख्या के साथ ताजमहल खोला जाएगा। अभी पर्यटकों की संख्या पर निर्णय लिया जाना है। (Superintendent Archaeologist , ASI Agra Circle VK Swarnkar)
आगरा में 16 अप्रैल को ताजमहल, आगरा फोर्ट सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। स्मारकों के बंद होने से आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को बडा झटका लगा था। होटल से लेकर रेस्टोरेंट बंद हो गए। लेकिन अब कोरोना का कहर कम होने के बाद ताजमहल और आगरा किला को खोला जा रहा है।
पर्यटकों की संख्या रहेगी सीमित
एएसआई ने स्मारकों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद वीेके स्वर्णकार का कहना है कि 16 जून से स्मारक खुल रहे हैं। आगरा में कोेरोना के केस भी कम हो गए हैं। ताजमहल खुलने पर फर्श को छूने पर रोक रहेगी, थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही सीमित संख्या में ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, एक दिन में कितने पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश मिलेगा इस पर राज्य और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।