Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Yogi Cabinet Minister SP Singh Baghel served notice over caste issue
बिगलीक्स

Yogi Cabinet Minister SP Singh Baghel served notice over caste issue

94

आगरालीक्स …आगरा से सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल को ओबीसी होते हुए एससी के प्रमाण पत्र से चुनाव लडने पर नोटिस दिया गया है, बंगला नंबर छह कालीदास मार्ग में अपनी मर्जी से रहने गए एसपी सिंह बघेल ने बंगला छोडने के लिए कहा है, इसके साथ ही उनकी मुश्किल भी बढने लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसपी सिंह बघेल ने आगरा के टूंडला से भाजपा से चुनाव लडा था, उन्होंने बडी जीत दर्ज की थी, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। टूंडला से बसपा से राकेश बाबू चुनाव लडे थे। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि एसपी सिंह बघेल ओबीसी कैटेगरी से हैं, वे भाजपा के पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे हैं, इसके बाद भी चुनाव में उन्होंने खुद को एससी कैटेगिरी का बताते हुए प्रमाण पत्र लगाए थे। इस मामले में टूंडला से बसपा प्रत्याशी राकेश बाबू की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कैबिनेट मंत्री एसपी सिंहब बघेल से जवाब मांगा है।

बंगला नंबर छह बदलना चाहते हैं कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल
भाजपा सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगला नंबर पांच में ग्रह प्रवेश किया, मंत्रियों को 39 बंगले आवंटित किए गए। मगर, बंगला नंगर छह किसी भी मंत्री ने नहीं लिया, बसपा और सपा सरकार में जो भी बंगला नंबर छह में रहा, उसे जेल में जाना पडा है या राजनीति ही खत्म हो गई। इस अंधविश्वास को तोडने के लिए आगरा निवासी पशुधन, लघु सिचाई और मत्सय विभाग के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल आगे आए और उन्होंने बंगला अपने नाम से आवंटित करा लिया, अप्रैल में बंगला आवंटित होने के बाद राम नवमी पर प्रवेश किया, अपने आवास में सुंदर कांड का पाठ कराया।
डेढ महीने बाद ही बंगला छोडने का आग्रह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल बंगला नंबर छह छोडना चाहते हैं, उन्होंने किसी दूसरे बंगले में जाने का आग्रह किया गया। हालांकि उनका कहना है कि वह बंगला इसलिए छोडना चाहते हैं, जिससे जिन मंत्रियों का बडा परिवार है, वे इस बडे बंगले में रह सकें। उनका कहना है कि दो तीन मंत्रियों के आग्रह के बाद बंगला बदलने के लिए कहा है।
मनसूहित तो नहीं है कारण
बंगला नंबर छह को लेकर चर्चाएं हैं कि इस बंगले में रहने की वजह से अमर सिंह का सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से झगड़ा हुआ था। यूपी में मुलायम की सरकार के दौरान अमर सिंह इसी बंगले में रहते थे, जिसके बाद दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था और अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। बसपा सरकार में मंत्री बाबूसिंह कुशवाह को जेल जाना पडा था।

बंगला नंबर छह कालीदास मार्ग
बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा भी इसी बंगले में रहते थे। इनका नाम सीएमओ मर्डर केस और उसके बाद अन्य घोटालों में आया। यही नहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल वह जमानत पर है।
– अखिलेश के करीबी माने जाने वाले जावेद अब्द को अखिलेश के बगल में छह नंबर बंगला मिला था। अब्दी को राज्यमंत्री का दर्ज दिया गया था और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में अखिलेश यादव ने उन्हें पदों से बर्खास्त कर दिया था।
– साल 2012 में जब यूपी में सत्ता बदली तो उस वक्त श्रम मंत्री वकार अहमद शाह को छह नंबर बंगला दिया गया था। वे बंगले में कुछ वक्त रहे और एक दिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद से वे बिस्तर से उठे नहीं है। बाद में उनके परिवार ने वह बंगला खाली कर दिया था।
– कई साल पहले यह बंगला पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को आवंटित किया गया था। वह नोएडा में जमीन घोटाले में अब तक जेल में हैं। पूर्व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रदीप शुक्ला भी यहां रहे और उन्हें भी एनआरएचएम घोटाले में जेल जाना पड़ा।

इंटरनेट फोटो 

 

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!