Friday , 5 June 2026
Home एजुकेशन CBSE 12th result declared on 28 May, Grace marks nor reflect on report card
एजुकेशन

CBSE 12th result declared on 28 May, Grace marks nor reflect on report card

139

आगरालीक्स… आगरा के कान्वेंट स्कूलों के छात्रों की धडकनें तेज हो गई हैं, सीबीएसई 12 वीं के नतीजे आज 28 मई को घोषित किए जाएंगे, ग्रेस माक्र्स का प्रकरण सुलझा लिया गया है। छात्रों की मार्कशीट पर ग्रेस माक्र्स का जिक्र नहीं होगा।

result

आगरा के कान्वेंट स्कूलों के करीब 10 हजार छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दी थी, इन छात्रों का परीक्षाफल 28 मई को 12 बजे से पहले घोषित कर दिया जाएगा।
12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10,98,981 छात्रों ने हिस्‍सा लिया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसदी ज्‍यादा थी. देश भर में 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था.
ग्रेस माक्र्स को लेकर रिजल्ट पर संशय
मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का अंतरिम आदेश दिया था, जिसे बोर्ड पहले खत्म कर चुका था. सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि वह मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का पालन किया जाएगा.

2016 में हर्षिता ने मारी बाजी
सीबीएसई ने 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आगरा में हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रशांत बघेल 97. 4 और हर्ष खंडेलवाल 97. 2 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
आगरा से करीब 25 हजार छात्र छात्राओ। ने सीबीएसई से 12 वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार सुबह 11 30 बजे सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें आगरा के शाहगंज निवासी पवन शर्मा की बेटी हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त हिए हैं। हर्षिता लक्ष्य 30 से तैयारी कर रही थी और मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहा है, छात्रों से ज्यादा छात्राएं सफल हुई हैं और टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।

रिटायर सीएमओ की नातिन बनना चाहती हैं इंजीनियर
हर्षिता शर्मा रिटायर सीएमओ डॉ सियाराम शर्मा की नातिन हैं। वे आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं, हर्षिता ने बताया कि वे स्कूल, कोचिंग और उसके अलावा पढाई करती हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार आईआईटी में चयन हो जाएगा।

देश में टॉप थ्री रहीं बेटियां
दिल्ली स्थित अशोक विहार के मॉन्टफोर्ट स्कूल की सुकृति गुप्ता ने 500 में से 497 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कुरुक्षेत्र के टैगोर पब्लिक स्कूल की पलक गोयल ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर हरियाणा के करनाल स्थित सेंट टेरेसा कॉनवेंट स्कूल सौम्या उपल ने 495 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं चेन्नई के अजीश शेखर 495 अंक हसिल कर तीसरे स्थान पर रहे। विशेष श्रेणी के बच्चों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 फरीदाबाद की मुदिता जसोटा टॉपर रही वहीं दूसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम के सिद्धार्थ बिश्वास और तीसरा स्थान नोएडा स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के रक्षित मलिक ने हासिल किया। जहां मुदिता को 485 अंक मिले, वहीं सिद्धार्थ और रक्षित को क्रमशः 484 और 482 अंक मिले।

10 लाख छात्रों का परीक्षाफल घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं का रिजल्ट आ गया है। इस बार 10 लाख 67 हजार 900 स्‍टूडेंट्स के रिजल्‍ट घोषित किए गए हैं। इस साल 12वीं क्‍लास की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक हुई थी। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 10,67,900 पंजीकृत छात्रों में से 83.05 प्रतिशत छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 88.58 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 78.85 रहा। स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी।

 

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

error: Content is protected !!