आगरालीक्स …आगरा में नकली दवा की बिक्री की आशंका पर ड्रग डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की, थोक दवा मार्केट से राजधानी ड्रग हाउस से चार दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
गुरुवार को कमिश्नर चंद्रकांत को शिकायत की गई थी कि थोक दवा बाजार फब्बारा में नकली दवा बिक रही है। इस पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा, ड्रग इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि राजधानी ड्रग हाउस से सूमोएल स्पास, पैन 20 रिच क्यू और कम्पोक्सिन कैप्सूल के सैंपल लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है, वहीं दवा कारोबारी से दवाओं के बिल मांगे गए हैं। ड्रग डिपार्टमेंट की कार्रवाई से दवा बाजार में दुकानें बंद हो गईं।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment